अयोध्या में पहली बार बॉक्सिंग के पंचों की गूंज सुनाई देगी।आयोजन इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।चैम्पियनशिप का नाम है के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025,प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को दिगम्बर जैन मंदिर परिसर, अयोध्या में सम्पन्न हुआ।देशभर के 13 राज्यों से 120 मुक्केबाजों ने पंजीकरण कराया।भाग लेने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार,लक्षद्वीप,असम,हरियाणा, तमिलनाडु,दिल्ली,पंजाब,झारखंड, उत्तराखंड,राजस्थान,महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं।पंजीकरण के बाद सभी खिलाड़ियों का वजन मापा गया।कम्प्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से लीग मैचों के लिए ड्रा (जोड़ी) निकाली गई।विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों की सूची तैयार की गई।चैम्पियनशिप का शुभारंभ 8 नवंबर दोपहर 1 बजे सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल,अयोध्या में होगा।