India Times 7

Homeअयोध्यासरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को होगी विशाल पदयात्रा

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को होगी विशाल पदयात्रा

मिल्कीपुर अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में बुधवार को मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के कार्यालय डिली गिरधर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता विधायक चंद्रभानु पासवान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह डिंपल ने किया। बैठक में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की प्रतिनिधियां मौजूद रहीं।बैठक में पदयात्रा की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। अखंड सिंह डिंपल ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह 10:00 बजे “आस्था मैरिज लाइन” से पदयात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा का पहला पड़ाव गहनाग, दूसरा पड़ाव मीठेगांव, तीसरा पड़ाव पटखौली और अंतिम पड़ाव बारून बाजार में होगा। बारून में इस अवसर पर एक भव्य जनसभा आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सरदार पटेल के आदर्शों एवं विचारों पर प्रकाश डालेंगे।बैठक में यह भी बताया गया कि पदयात्रा में लगभग 5000 से अधिक कार्यकर्ता, किसान, युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान मार्ग में फूलों की वर्षा किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी यात्रा में शामिल होगे, जिनमें सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।विधायक चंद्रभानु पासवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव और बूथ तक जाकर लोगों को पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए उत्साहित करें क्षेत्र में एकता का संदेश देने वाला ऐतिहासिक आयोजन बन सके।बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, कार्यक्रम आयोजक सरयू दुबे, मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी और बंशीधर, देवेन्द्र सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, अशोक मिश्रा, संतोष सिंह, सरबजीत सिंह, अरुण गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिला मोर्चा की पदाधिकारीयों ने भी पदयात्रा की सफलता के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक का समापन विधायक चंद्रभानु पासवान के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश की एकता, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular