India Times 7

Homeअयोध्याउपजिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया ने एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...

उपजिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया ने एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

  • ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

960 मरीजों का हुआ परीक्षण

अयोध्या जिले के प्राथमिक विद्यालय गौरा डिहवा में रविवार को जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद की ओर से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 960 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 800 मरीजों को लेंस युक्त चश्मे और शेष को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।शिविर में 96 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया गया जिन्हें बाद में अयोध्या आई हॉस्पिटल की एंबुलेंस से ऑपरेशन हेतु भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्रेया ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा आंखें ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार हैं, जिनसे हम दुनिया की सुंदरता और जीवन के भावों को अनुभव करते हैं। इनकी देखभाल हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular