India Times 7

Homeअयोध्याकिसान दिवस का आयोजन हुआ

किसान दिवस का आयोजन हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माह के तीसरे बुधवार को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाला किसान दिवस दीपोत्सव कार्यक्रम होने के कारण जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा में संपन्न हुआ। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा छुट्टा जानवरों से खेती एवं दुर्घटनाओं को बचाने, उन्नतशील आलू बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने, न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्रों को सुचार रूप से संचालित करने, विद्युत आपूर्ति सुचार रूप से कराए जाने, जैसी दर्जनों समस्याओं को समाधान हेतु प्रस्तुत किया गया। छुट्टा जानवरों के सवाल पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया की छुट्टा जानवरों को पकड़कर गौशालाओं में जमा किया जाता है जिस पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा मांग किया गया की खानापूर्ति ना करके नियमित रूप से अभियान चला कर छुट्टा जानवरों को गौशालाओं में जमा किया जाए और छुट्टा जानवरों हेतु चारे की व्यवस्था की जाए। उद्यान विभाग के अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि 100कुन्तल आलू कल दिनांक 25.10.2025 को जनपद में पहुंच जाएगी जिस पर भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे ने कहा कि कम से कम 1000 कुंतल आलू बीज उपलब्ध कराया जाए। फरीद अहमद द्वारा तहसील परिसर सोहावल में बनाई गई करोड़ों की लागत से पानी की टंकी के भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग किया फरीद अहमद द्वारा रेलवे स्टेशन सोहावल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक मार्ग को मरम्मत करने की मांग किया गया। जिलाध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन लगातार 20 घंटा कराए जाने, नहरों में पानी छोड़े जाने का मामला उठाया। सूर्यनाथ वर्मा ने गन्ना कैलेंडर वितरित करने की मांग करते हुए रवि सीजन हेतु पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने का मामला उठाया जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पुन्डे ने सभी अधिकारियों को किसान समस्याओं के समाधान कराए जाने हेतु निर्देशित किया किसान दिवस में पंकज सिंह, विवेक पटेल, विकास वर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, राहुल वर्मा, संतोष वर्मा, जगदीश यादव, रामदीन, अनूप पांडे नकुल, राम सुमेर भारती, सिद्धू भारती, कामता प्रसाद वर्मा आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular