India Times 7

Homeअयोध्याखाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित अपना स्कूल के बच्चों में उपहार बांटकर...

खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित अपना स्कूल के बच्चों में उपहार बांटकर मनाई दिवाली

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जनपद के जयसिंहपुर वार्ड की मलिन बस्ती में उपनिरीक्षक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित अपना स्कूल में उपस्थित 100 बच्चों को अयोध्या युवा क्लब ( निशुल्क भोजन वितरण अभियान ) की ओर से सब्जी पूड़ी,मिठाई, कॉपी ,पेंसिल ,चिप्स ,फ्रूटी , मोमबत्ती , रामदाना आदि सामान वितरित कर बच्चो के साथ दिवाली मनाई गई।अयोध्या युवा क्लब के पदाधिकारियों द्वारा खाकी वाले गुरूजी रणजीत यादव और लोकोपायलट राजन यादव को स्मृति चिन्ह भेंटकर व अंगवस्त्र पहना का सम्मानित किया। रणजीत यादव ने बताया कि उपस्थित 100 बच्चों को उनके द्वारा रोजाना शिक्षा दिया जाता है। इस कार्यक्रम में अयोध्या युवा क्लब से प्रखर अग्रवाल,विशाल अग्रवाल ,सागर गोयल, मुदित अग्रवाल, पवन अग्रवाल ,शिखर अग्रवाल ,अनुज जी , शिवांगी अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे। अपना स्कूल के संचालक खाकी वाले गुरूजी रणजीत यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular