India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशथानों में आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाए...

थानों में आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाए : अंकिता शर्मा

रिपोर्ट रोहिताश आर्या

बदायूं एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के । साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सख्त हिदायत दी है कि थानों में आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की हर छोटी-बड़ी शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण थाने स्तर पर ही किया जाए, जिससे पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर न भटकना पड़े। इसके साथ ही सभी थानों को अपने क्षेत्र के टॉप-10 प्रमुख भूमि विवादों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने और पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद व काउंसलिंग के जरिए हल कराने के कड़े आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular