मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी सहित अन्य शैक्षणिक स्थलों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को ‘गुड मॉर्निंग’ कहकर दिन की शुरुआत सकारात्मक माहौल में की और उन्हें सुरक्षा, जागरूकता तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति प्रेरित किया।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और बच्चों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी एवं ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी। वहीं, महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में बिना संकोच सहायता लेने और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।मैनपुरी पुलिस का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना, उनमें पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। अभियान के जरिए पुलिस आमजन, विशेषकर युवाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास कर रही है।
गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ अभियान महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
RELATED ARTICLES