रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: जनपद में बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हापुड़ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिसकर्मी बैंकों और एटीएम के अंदर व आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बैंक परिसर में लगे सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की जा रही है। इसमें सायरन, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति को परखा जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा के उचित इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें।इसके साथ ही बैंक सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सतर्क रहने और बैंक परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा जा रहा है।हापुड़ पुलिस का यह अभियान बैंक और एटीएम परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।India Times 7 Aman Kumar buro chief Hapur