मिल्कीपुर में अधिवक्ताओं ने पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का किया स्वागत,।नोटरी नियमावली का मुद्दा दिल्ली तक ले जाने का ऐलानशिव मंदिर के लिए दिए 21 हजार रुपये, अधिवक्ता भवन की सफाई के लिए कर्मचारी रखने का दिया सुझावमिल्कीपुर अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं की ओर से सोमवार दोपहर बाद पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।तहसील परिसर में पहुंचे पूर्व विधायक का अधिवक्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम में उन्होंने नोटरी नियमावली से जुड़े मुद्दे पर अधिवक्ताओं के साथ मिलकर लड़ाई लड़ने और मामला दिल्ली तक ले जाने की बात कही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गोरखनाथ ने कहा कि अधिवक्ता का पद बहुत पवित्र होता है, यह कोई हल्का पद नहीं है।नेता हो या अभिनेता,आखिर में काले कोट वाले अधिवक्ताओं की ही याद आती है। उन्होंने कहा कि नोटरी नियमावली के मामले में अधिवक्ताओं की गलती नहीं, बल्कि व्यवस्था की खामियां जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं से बातचीत हो चुकी है और वह इसे लेकर यहां से दिल्ली तक लड़ाई लड़ेंगे।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी नोटरी लाइसेंस तीन साल और केंद्र सरकार की ओर से जारी लाइसेंस पांच साल के लिए होता है। उन्होंने कहा कि नियमावली तकनीकी जरूर है, लेकिन इसे पढ़कर समझा जा सकता है। इस मामले में दस्तावेजों की जांच के दौरान कई गंभीर तथ्य सामने आए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में126विधायकों के दस्तावेज गलत पाए जाने का भी दावा किया।पूर्व विधायक ने नोटरी से जुड़े न्यायालयीन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि मामलों का निस्तारण जल्द कराने की बात कही जाती है, लेकिन कई बार इसमें लंबा समय लग जाता है। उन्होंने मोर्चा चुनाव में सपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता के निर्विरोध चुने जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी नोटरी से संबंधित दस्तावेज पर आपत्ति की गई थी। इस संबंध में चुनाव आयोग और जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई थी। उनके अनुसार, बाद में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया।इस दौरान बाबा गोरखनाथ ने तहसील परिसर में निर्माणाधीन शिव मंदिर के लिए21हजार रुपये का सहयोग दिया।उन्होंने वाचनालय में अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।साथ ही अधिवक्ता भवन की सफाई के लिए कर्मचारी रखने का सुझाव देते हुए दो से तीन हजार रुपये सहयोग देने की बात कही,ताकि किसी व्यक्ति को रोजगार मिल सके।कार्यक्रम में तहसील के अधिवक्ता,भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद
अधिवक्ताओं ने पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का किया स्वागत
RELATED ARTICLES