Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्या77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है, अनगिनत वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद भारत माँ को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी लेकिन उसे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।*भारतवर्ष के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में किया गया भव्य परेड का आयोजन, मुख्य अतिथि मा0 मंत्री श्री नितिन अग्रवाल (आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग उ0प्र0) द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर के साथ गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समाज में सहयोग, सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था में सहयोग करने वाले आमजन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। *”26 जनवरी” गणतन्त्र दिवस परेड समारोह-2026**कार्यक्रम के पश्चात् रिजर्व पुलिस लाइन्स अयोध्या मे सम्मानित किये जाने वाले अधि०/कर्मचारीगण**नाम, पद, पदक का प्रकार*1. श्री बलवन्त कुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नोडल अधिकारी यू0पी0 112 अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक, यू0पी0 112 का प्रशस्ति पत्र2. श्री मणिशंकर तिवारी, निरी० ना०पु०, राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (MSM)3. श्री गंधर्व पाल , मु०आ०, गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पटक4. श्री अमरेश कुमार त्रिपाठी, उ०नि०ना०पु०, प्रभारी सर्विलांस/एसओजी सेल, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का उतकृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह5. श्री अशोक कु० पाण्डेय, उ0नि0ना०पु०, सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (स्जत)6. श्री राधेश्याम, उ0नि०ना०पु०, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (रजत)7. श्री शिवपूजन यादव, मु०आ० परिवहन, सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह8. श्री देवाशीष सिंह, मु०आ०ना०पु० , शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह9. श्री सौरभ सिंह, मु०आ०ना०पु०, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह10. श्री अंकित राय, आ०ना०पु०, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (रजत)11. श्री आनन्द धर तिवारी, आ०ना०पु०, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (रजत)*श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय यू0पी0 112 लखनऊ द्वारा निम्न अधि0/कर्मचारियों को सराहनीय कार्य एवं बेहतर रिस्पांस टाइम हेतु प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया गया है।*1.मुख्य आरक्षी श्री विवेकानन्द यादव2.मुख्य आरक्षी श्री पंकज कुमार3.मुख्य आरक्षी श्री श्याम बिहारी यादव4.आरक्षी श्री अमित कुमार5.आरक्षी श्री सर्वजीत कुमार6.आरक्षी श्री गिरिराजधरन यादव7.हो०गा०चा० श्री दिनेश तिवारी8.हो०गा०चा० श्री राजीव सिंह9.हो०गा०चा० श्री रामप्रकाशआखिर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र श्री प्रवीण कुमार, श्रीमान मण्ड़लायुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या श्री राजेश कुमार, श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या श्री निखिल टीकाराम फुंडे, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर सहित जनपद के अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद रहें। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular