अयोध्या आशुतोष रावतखंडासा थाना क्षेत्र के ढोली आसकरन ग्राम पंचायत में स्थित कप्तान तारा तालाब के दक्षिण 65 वर्षीय बुद्ध महिला मंगल पत्नी धर्मराज ने संदिग्ध परिस्थितियों में कठूमर के पेड़ से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है, सुबह होने पर जब ग्रामीण शौंच के लिए तालाब की ओर गए तो उन्होंने मृत महिला का लटकता हुआ शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेंड से नीचे उतरवाया तथा पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । मृतक महिला की पहचान मंगला पत्नी धर्मराज 65 वर्ष गांव बरियारपुर के रूप में की गई है मृतका के पति धर्मराज की पहले ही मृत्यु हो चुकी है । उसके दो बच्चे गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं कंदई कला चौकी के प्रभारी दरोगा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
65 वर्षीय वृद्ध महिला ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या
RELATED ARTICLES