Home अयोध्या हर बर्ष की भांति हवन पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ साथ फीता काटकर व नारियल फोड़कर के एम सुगर मिल्स पेराई सत्र 2024-25 का हुआ शुभारंभ

हर बर्ष की भांति हवन पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ साथ फीता काटकर व नारियल फोड़कर के एम सुगर मिल्स पेराई सत्र 2024-25 का हुआ शुभारंभ

0

अयोध्या( ब्यूरो रिपोर्ट) जिले की एम सुगर मिल्स मोतीनगर मसौधा में आज गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ अधिशाषी निदेशक सुभाष चन्द्र अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि व सहयोगियों ने हवन पूजन अर्चन कर ,मंत्रोच्चार के साथ साथ फीता काटकर व नारियल फोड़कर पेराई सत्र शुभारम्भ किया गया,आरती आदि करके पेराई सत्र शुरू , उक्त मौके पर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान,सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव बीजेपी नेता,शैलेन्द्र कुमार पांडेय मोनू,बीजेपी नेता,उपजिला अधिकारी सोहावल, आलोक कुमार सिंह एडवोकेट,मिल के अधिकारी विवेकानंद मिश्र,जीएम केन,डीजीएम केन शिव गोविंद सिंह,के एम सुगर मिल के कई अधिकारी व कर्मचारी सहित इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे,केएम शुगर मिल में पेराई सत्र शुभारम्भ के अवसर पर मीडिया से रूबरू विधायक अमित सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि,गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किसानों के लिए खुशी की बात है राज्य की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के गन्ने का समय पर भुगतान हेतु निर्देश दिए गए है यदि किसी किसान को गन्ने के सम्बन्ध में कोई समस्या होती है तो हमसे संपर्क करने पर समस्या का तुरन्त निदान कराया जाएगा।अधिशाषी निदेशक सुभाष चन्द्र अग्रवाल बोले,किसानों की समस्या निदान हेतु मिल में अच्छी व्यवस्था की जा रही है जिससे किसानों को अधिक इंतजार न करना पड़े,गन्ना पर्ची आदि की समस्या आने पर तुरन्त सम्पर्क करें किसान समस्या का समाधान कराया जाएगा,किसान उन्नतशील गन्ने के बीजो की बुवाई अपने खेतों में करके अधिक मुनाफा कमा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here