Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसीबीआई जांच कराने और न्याय के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ...

सीबीआई जांच कराने और न्याय के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव अंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठे

रिपोर्ट वीरपाल सिंह

बदायूँ। सैंजनी के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन. लि .गैस प्लांट में उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक प्रबंधक हर्षित मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और न्याय के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव मंगलवार को अंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठे। उपवास के बाद प्रधानमंत्री मोदी को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने ,पीड़ित परिवारों को एक एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस न्याय के लिए अंतिम दम तक पीड़ितों के साथ खड़ी है। हत्याकांड में मारे गए असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों ने स्थानीय भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं तो योगी सरकार को जांच सीबीआई को देने में क्या दिक्कत है।उन्होंने कहा कि सैंजनी प्लांट हत्याकांड भाजपा के गुंडाराज की एक मिशाल है। दोनों अधिकारियों ने 14 जनवरी को ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर जान का खतरा बताया था और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे साबित होता है कि हत्यारे के तार सत्ताधारियों से जुड़े हुए थे। सत्ता संरक्षण के चलते ही आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। तालाब पर कब्जा और ग्राम समाज पर दुकानें एक दिन में नहीं बन गई। सत्ता के दबाव में आरोपियों के गैरकानूनी कारनामों पर पुलिस प्रशासन मौन रहा। कहा कि योगी सरकार को पता है कि इस हत्याकांड में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं इसलिए सरकार मामले पर लीपापोती करने में लगी है। योगी सरकार द्वारा एसआईटी का गठन भी भाजपाइयों को बचाने का एक प्रयास है। इसीलिए सरकार विपक्ष की आवाज को पुलिस के बल पर दबा रही है। सैंजनी में उपवास पर नहीं बैठने दिया गया। दातागंज तहसील प्रांगण में भी सत्याग्रह नहीं करने दिया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। आज उपवास के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ,जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह,जिला महासचिव अकरम खान ,जिला सचिव राजीव पटेल ,यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा ,दातागंज यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर , विचार विभाग के इकरार अली ,समरेर यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, आर्येंद्र यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular