
बीकापुर ब्यूरो रिपोर्ट- सार्वजनिक उपयोग के भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत हल्का लेखपाल ने कोतवाली पुलिस से करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है । मामला बीकापुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम नदौना का है । क्षेत्रीय लेखपाल पहलाद ने कोतवाली मे दी गई तहरीर में बताया है कि नदौना गांव की भूमि गाटा संख्या 184 जो की चारागाह भूमि है तथा बंजर भूमि गाटा संख्या 238 जो कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि है जिस पर गांव के ही शौकराम द्वारा पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है । जिसे उनके द्वारा 4 दिसंबर को स्थल पर जाकर रोका गया था । उसे समय विपक्षी ने अवैध कब्जे को खाली कर दिया था । किंतु अब फिर से निर्माण कार्य करवा रहा है । तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि अतिक्रमण करता के सहयोगी द्वारा लेखपाल के मोबाइल पर फोन करके धमकी भी दी जा रही है । फिलहाल मामले को लेकर हल्का लेखपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की जाने की मांग की है ।