India Times 7

Homeअयोध्यासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में सो पीस बना हेल्थ एटीएम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में सो पीस बना हेल्थ एटीएम

मिल्कीपुर )अयोध्या रिपोट गोपीनाथ रावत- मिल्कीपुर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने के लिए हेल्थ एटीएम यानी एक ऐसी मशीन जिसमें कुछ ही मिनटों में पूरे शरीर की जांच की जा सकती है,वो भी बिना कोई पैसे दिए लेकिन लापरवाही की वजह से यह मशीन महीनो से बंद पड़ी है,जिससे स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों की नियमित जांच नहीं हो पा रही,इस स्थिति में मरीजों को बाहर प्राइवेट पैथोलॉजी पर जांच करवाना पड़ रहा है।जब हेल्थ एटीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा तो मरीजों में एक नई आस लगी थी कि अब आसानी से बिना शुल्क दिए पूरे शरीर की जांच हो सकती है।लेकिन जांच तो दूर ये मशीन सिर्फ शो पीस बनी हुई है और धूल फांक रही है सरकार ने भले ही लाखों रुपए खर्च करके मरीज को सुविधा के लिए यह उपकरण लगवाया लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।इस मशीन में शुगर,ब्लड प्रेशर,हीमोग्लोबिन शरीर का मोटापा,लिपिड प्रोफाइल सहित तमाम प्रकार की अन्य जांच की जा सकती है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि यहां मशीन लगभग एक वर्ष पूर्व लगी थी,सिर्फ कुछ दिन ही चली है,और अब खराब स्थिति में है।जब इस संबंध में सीएससी अधीक्षक डॉ पंकज श्रीवास्तव बात की गई तो उन्होंने या कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि,मशीन खराब होने की शिकायत कई बार लिखित रूप में तथा फोन से भी की गई लेकिन इंजीनियर अभी तक ठीक करने नहीं आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular