अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी दुर्गादासपुर गांव में सांड के आतंक से जहां लोगो को जान का खतरा बना हुआ है वही किसानों की फसलों को बहुत हानि पहुंचा रहा है . उक्त गांव निवासी डा आदित्य सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनका छः बीघा गन्ने की फसल और चार बीघे धान की फसल बर्बाद कर दिया है और उसे हांकने पर लोगो के ऊपर हमला करने के लिए भी टूट पड़ता है जिससे किसानों की फसलों को नुकसानी के साथ ही सांड के आतंक से लोगो मे भय व्याप्त हो गया है. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियो से उसे पकड़वाने की मांग किया है.