Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याश्री रामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के संतों का प्रतिनिधिमंडल सपा सांसद...

श्री रामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के संतों का प्रतिनिधिमंडल सपा सांसद अवधेश प्रसाद से मिला

अयोध्या।श्री रामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संतों का प्रतिनिधिमंडल सपा सांसद अवधेश प्रसाद से मिला।संतों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर अयोध्या से जगन्नाथ पुरी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की।संतों ने कहा कि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधी रेल सेवा से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।अयोध्या से जगन्नाथ पुरी जाने वाले यात्रियों को सीधी ट्रेन मिलने से यात्रा आसान होगी।संतों के अनुरोध पर सांसद अवधेश प्रसाद ने रेलवे चेयरमैन से बात की।सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या से जगन्नाथ पुरी सीधी ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया।अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस मुद्दे पर जगन्नाथ पुरी के सांसद से भी उनकी बातचीत हुई है।सांसद के मुताबिक जगन्नाथ पुरी के सांसद रेलवे बोर्ड के सदस्य भी हैं।प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर देवेषाचार्य, अनिरुद्ध दास, वरुण दास और अमित दास समेत संत मौजूद रहे।संतों ने उम्मीद जताई कि अयोध्या और जगन्नाथ पुरी के बीच जल्द सीधी रेल सेवा शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular