Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवम उर्फ विवेक पुत्र गुड्डू, निवासी कन्हई, अपने गांव से फतेहगंज के डबरोली गांव फतेहगंज में रिश्तेदारी में जा रहा था।जानकारी के मुताबिक शिवम दोपहर करीब 12 बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। जब वह दातागंज से समरेर आने वाले मुख्य मार्ग पर छोटी बाजार के पास पेट्रोल पंप के पीछे पहुंचा, तभी अचानक मोड़ आने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे कटीले तारों में उलझने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब 9 महीनों से हिमाचल प्रदेश में काम करता था और काफी समय से घर वालों से बातचीत भी नहीं हो रही थी। वह रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दी।गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा कई बार कटीले तार लगाने पर सख्त पाबंदी लगाने के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर कटीले तारों का प्रयोग जारी है, जो इस तरह के हादसों को दावत दे रहा है। तथा यह मामला खास होली वाले दिन 4 तारीख का है समय 3:00 बजे से 6:00 के बीच यह दुखद हादसा हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular