रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं जनपद के दातागंज से बरेली जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई। दातागंज से निकलते ही दूर डेयरी के पास बाजार जा रहे एक युवक की मोटरसाइकिल नगर पालिका की सफाई में लगी टमटम से टकरा गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोपड़ी निवासी 22 वर्षीय रवि पुत्र राम भरोसे अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 24 AL 3057 से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका की सफाई कार्य में लगी टमटम, जिसे आदित्य कुमार पुत्र रक्ष्यपाल चला रहे थे, से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसा इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है।