रिपोर्ट इमरान अली
बिहार शेखपुरा में उमस भड़ी गर्मी और लू के बीच शनिवार की देर शाम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लोदीपुर में अचानक अफरातफरी मच गई क्योंकि संध्या के समय करीब डेढ़ -दो दर्जन छात्राएं की अचानक तबियत खराब हो गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन की तरफ से तुरंत सभी अस्वस्थ बच्चों को सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया | सूचना मिलते ही मौके पर शेखपुरा एसडीओ प्रियंका कुमारी, एएसपी डॉक्टर राकेश कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम ने देर रात तक अस्पताल में रहकर स्थिति पर सकिय्र रूप से नजर रखी। सदर अस्पताल शेखपुरा के अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर अशोक सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर, नर्स और स्टाफ बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं | समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की ऐसी स्थिति उमस और काफी गर्मी की वजह से हुई है | फूड प्वाइजनिंग की बातें शुरुआत में संभावित लग रही थी लेकिन ऐसा नहीं है | सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है अब खतरे की कोई बात नहीं है | खबर की जानकारी मिलते ही ( एसीबीआई ) एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ऑर्गेनाइजेशन कमिटेड बाय सेंट्रल विजलेंस एंड ह्यूमन राइट कमीशन के सदस्य सौरव कुमार ने सदर हॉस्पिटल शेखपुरा जाकर मामले की जानकारी ली और बच्चों से भी पूछताछ किया तो बच्चों ने बताया की अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ | एसीबीआई टीम भ्रष्टाचार रोकने के साथ साथ समाज के जनकल्याण कार्यों में भी हमेशा सक्रिय रहती है |
रिपोर्ट इमरान अली
ब्यूरो चीफ़ बरेली