ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बीकापुर अयोध्या अयोध्या बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा लुत्फाबाद बछौली माजरा घुरहूपुर में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गया प्रसाद निषाद के 18 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशन कुमार एक सप्ताह पहले ही प्रदेश से घर वापस लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसन ने यह कदम क्यों उठाया। कोतवाली पुलिस ने जनपद से फॉरेंसिक टीम को बुला लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।