Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यासंघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रही मां...

संघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रही मां श्यामकली —आनन्दसेन

श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में मनायी गई मां श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि विद्यालय के मेधावी छात्राओं को वितरित की गई साइकिल अंगवस्त्र व प्रशस्ति

मिल्कीपुर, अयोध्या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षाविद गुरुदयाल की पुत्री, अयोध्या फैजाबाद से तीन बार सांसद व पांच बार विधायक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पत्नी व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की माता श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर भिटारी में मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रमुख व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती इन्दूसेन यादव व हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव ने विद्यालय की हाई स्कूल व इंटर में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को साइकिल परिवार के अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में सबसे पहले परिवार के सदस्यों पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ,पूर्व प्रमुख इन्दूसेन यादव व ब्लाक प्रमुख अंकुरसेन यादव सहित सभी लोगों ने गायत्री मंत्र से हवन पूजन किया तथा मां श्यामकली की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सपा नेता आनंदसेन यादव ने कहा कि बाबूजी के राजनीतिक संघर्ष में माता श्यामकली का बहुत बड़ा योगदान रहा है।संकट के समय में मजबूती से माताजी पिताजी के साथ खड़ी रही। विषम परिस्थितियों में कभी माताजी ने हिम्मत नहीं हारी थी ।।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकृपाल, सपा नेता आनंद सिंह मिन्टू, पाराताजपुर के प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह, धर्मपाल यादव मास्टर राम सिंह, बंसराज यादव, ऊधौ प्रताप यादव, मास्टर विजय कुमार, शशिकांत तिवारी, विनोद यादव, उपेन्द्र यादव,राजदेव यादव साहित सैकड़ो लोग शामिल थे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular