अयोध्या।रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान अमित यादव की गुरुवार मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका।अमित यादव की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।अमित की ड्यूटी रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी।उनकी मूल पोस्टिंग गोण्डा जनपद में थी और वर्तमान में अयोध्या में तैनाती थी।गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जवान अमित यादव का शव लेकर उनके पैतृक गांव मुगीसपुर पहुंची।शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।अमित यादव थाना तारुन क्षेत्र के मुगीसपुर गांव के निवासी थे।जवान की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।