ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र बीकापुर में आज 7/2/2025 को प्रोजेक्ट प्रकाश कार्यक्रम के तहत डॉ श्राफ चेरिटी आई हॉस्पिटल दिल्ली एवं समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के द्वारा निःशुल्क बाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया कैंप के दौरान ऑप्टोमेट्रिस्ट रानू प्रिया, सौम्या, नूरैन, प्रोग्राम मैनेजर जमुना प्रसाद, कोऑर्डिनेटर विद्या प्रकाश के द्वारा कुल 83 बच्चों का पंजीकरण हुआ जिसमें 76 बच्चों का नेत्र परीक्षण करके 13 चश्मा, वह 19 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया
उक्त कार्यक्रम के समय खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवाकांत द्विवेदी के निर्देशन मे बीकापुर स्पेशल एजुकेटर विनोद कुमार चौधरी, अजय शंकर मिश्र, अंकिता , हैंरिंगटनगंज से प्रवीण यादव, महेंद्र वर्मा , तरुण से वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, उदयभान चौबे मिल्कीपुर से रामकुमार मिस, प्रदीप तिवारी, सुनील बुद्ध, अमानीगंज से सत्य प्रकाश सिंह मानिक राम, महेंद्र पाठक की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बीकापुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्या यादव, एवं समस्त स्टाफ व सभी रसोइयों का बहुत सहयोग रहा।