India Times 7

Homeहरिद्वारशिक्षा का नया अध्याय, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का भव्य शुभारंभ

शिक्षा का नया अध्याय, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का भव्य शुभारंभ

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

भगवानपुर /रुड़की भगवानपुर क्षेत्र में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई, जहां Mount Litera Zee School का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। स्कूल के निदेशक डॉ. जिशान अली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह संस्थान बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवानपुर विधायक ममता राकेश और नगर पंचायत भगवानपुर अध्यक्ष मोहम्मद गुलबहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के जनरल मैनेजर मनीष शर्मा ने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में शिक्षा को समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए और उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्कूल परिसर की आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लासरूम और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को भी प्रदर्शित किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए विशेष लंच का आयोजन भी किया गया। कुल मिलाकर यह उद्घाटन समारोह भगवानपुर में शिक्षा के नए युग की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।बाइट , मनीष शर्मा, जनरल मैनेजर, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल बाइट , डॉ. जिशान अली, निदेशक, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular