अयोध्या।दिल्ली में संसद भवन के बाहर विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव भगवाधारी वेश में चंदा मांगते नजर आए।राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रतीकात्मक रूप से चंदा डाला।प्रदर्शन को लेकर अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया दी।ब्रजेश पाठक ने कहा, “पहले बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब मांगा जाए, फिर राम मंदिर की बात हो।”उन्होंने विपक्ष पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया।डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष को पहले अपने पुराने मामलों पर जवाब देना चाहिए।ब्रजेश पाठक अयोध्या के महोली गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम पूर्व सिंचाई मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय मुन्ना सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था।डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित में उनके योगदान को याद किया।
विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES