Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना हेतु करे आवेदन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना हेतु करे आवेदन

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

बदायूं उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन की आख़िरी तारीख अब 20 नवम्बर 2025 कर दी गई है। यह योजना बढ़ई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री, सुनार और मोची जैसे पारंपरिक कारीगरों के लिए है। इनके लिए 10 दिन का प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण किया जाएगा। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितम्बर थी, लेकिन कम आवेदन मिलने के कारण इसे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवम्बर तक वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पात्रता:आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो।आवेदक बदायूं जिले का स्थायी निवासी हो।पारंपरिक कारीगरी से जुड़ा प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष या वार्ड सदस्य से प्राप्त करना होगा।परिवार का केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पहले किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट या मानदेय का लाभ न लिया हो, इस आशय का नोटरी शपथ पत्र देना होगा।आवश्यक दस्तावेज़:पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की प्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र, उम्र का प्रमाण पत्र, शैक्षिक या तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बदायूं से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular