अयोध्या:एक ट्रस्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कल 26 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, सोहावल चौराहा, ढेमवा रोड, रौनाही, अयोध्या में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक दर्जन से अधिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण, ब्लड जांच एवं राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। सपा के युवा नेता एजाज अहमद ने अपील है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनकल्याण के आयोजन का लाभ उठाएं। एजाज ने बताया कि बीकापुर विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर भी पूरे दिन शिविर में मौजूद रहेंगे!