India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशराजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट रोहिताश आर्य

बदायूं | विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। विशेष अभियान के दौरान पात्र युवाओं एवं महिला मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने के लिए सहयोग की अपील की गई। इसके उपरांत वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular