Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडविधायक प्रदीप बत्रा के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा जिला कार्यालय में...

विधायक प्रदीप बत्रा के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

रुड़की। उत्तराखंड सरकार में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा जी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. मधु सिंह ने श्री प्रदीप बत्रा जी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरे रुड़की क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि यहां के लोकप्रिय विधायक प्रदीप बत्रा को प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बत्रा अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, कविंदर चौधरी, दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सोनू धीमान , प्रिया प्रवेश, संजीव तोमर,भीम सिंह,सचिन झबरेड़ी,मधुप त्यागी , प्रतिभा चौहान, तेजपाल मौर्य,पंकज नंदा, अंकित गौतम, धीर सिंह, गौरव कौशिक,प्रवीण संधू, आदित्य रोड,नीलकमल शर्मा ,सुदेश चौधरी,विकास प्रजापति,आकाश दीप गौतम, सुभाष सरीन, रवि राणा , प्रदीप त्यागी, विवेक चौधरी,ध्रुव गुप्ता,भगत सिंह विकास पाल, सुमित अग्रवाल, राम गोपाल कंसल,सुजल कौशिक, रश्मि चौधरी, वैद टेक वल्लभ सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का स्वागत किया। सभी वक्ताओं ने प्रदीप बत्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनहित के मुद्दों का प्रभावी समाधान होगाअपने संबोधन में श्री प्रदीप बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य प्रदेश के विकास के साथ-साथ रुड़की क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना रहेगा।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular