शाहजहाँपुर रिपोर्ट अशोक कुमार – जिले के राज्यसभा सदस्य मिथलेश कठेरिया ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को दिए पत्र में मांग की है कि जनपद शाहजहाँपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन एक औद्योगिक तथा व्यावसायिक केंद्र होने के कारण यहाँ के व्यापारियों का आस पास के औद्योगिक शहरो में आना जाना लगा रहता है तथा इसके साथ श्रद्वालुओं का ऋषिकेश हरिद्वार तथा अयोध्या भी यहाँ से काफी संख्या में आना जाना लगा रहता है लेकिन अभी तक किसी राजधानी एक्सप्रेस या वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव यहा पर नही किया गया है शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन को योगनगरी ऋषिकेश से कानपुर तक के लिए तथा नई दिल्ली से अयोध्या तक एक नई वन्दे भारत ट्रेन चलाकर जोड़ने की आवश्यकता है तथा इन ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में करना सुनिश्चित किया जाय । अतः आप से आग्रह है कि जनहित में शाहजहाँपुर के निवासियों को भी देश की नवीनतम ट्रेन वन्दे भारत की सुविधा दी जाये ,इससे पर्यटन विकास के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी ।
Home उत्तर प्रदेश रेल मंत्री को वन्दे भारत के संचालन तथा शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव हेतु लिखा राज्यसभा सदस्य ने पत्र