रिपोर्ट गोपीनाथ रावत (अयोध्या )
रुदौली अयोध्यामुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम में अपनी बेटियों की शादी करने के इच्छुक माता – पिता को इस वित्तीय वर्ष में पुनः मौका मिलने वाला है, मिल्कीपुर उप चुनाव संपन्न होते ही अंतिम फ़रवरी तक रुदौली विधानसभा अंतर्गत मवई और रुदौली ब्लॉक सहित नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम एवं नगर पालिका परिषद रुदौली में निवास करने वाली बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए *इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव* ने कमर कस ली है, जिन बेटियों को CM सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ लेना है अतिशीघ्र ऑनलाइन करा दें *ऑनलाइन हेतु कागज*1. लड़की के पिता / माता का आय व जाति प्रमाण पत्र2. लड़की का आधार कार्ड, पास बुक, फोटो एवं मोबाइल नंबर 3. लड़के का आधार कार्ड, फोटो, माता का नाम व मोबाइल नंबर नोट =- सभी कागजात इकट्ठा कर जनसेवा केंद्र से UP समाज कल्याण बिभाग की बेबसाईट पर (CM सामूहिक विवाह ) हेतु ऑनलाइन करानें के बाद फॉर्म की हार्डकॉपी ग्रामीण इलाके की कन्याएं अपनें अपनें ब्लॉक कार्यालय और नगर पंचायत की कन्याएं अपनें नगर पंचायत कार्यालय में शीघ्र जमा कर दें । *धन्यवाद*