रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या।उत्तर प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय महिला आयोग अयोध्या पहुंची, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सर्किट हाउस के सभागार में की सुनवाई, विजया रहाटकर का बयान, पहले ही आयोग को 40 शिकायतें मिल चुकी थी, आज जनसुनवाई के दौरान 15 शिकायत और मिली है, कुल मिलाकर 55 शिकायते मिली है, सबकी शिकायत ध्यान से सुनी गई है, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, पुलिस से संबंधित एसएसपी को, प्रशासन से संबंधित डीएम को निर्देश दिए गए हैं, सभी शिकायतो का निस्तारण तुरंत नहीं हो पाता है, सुनवाई लंबी चलती है, चाहे वह कोर्ट में हो या फिर आयोग में, उम्मीद है सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा,जनसुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राज करण नैय्यर व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौजूद रहे।