रिपोर्ट रोहताश आर्या
बदायूँ पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन, शहीद स्मारक स्थल पर बैण्ड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0स0पु0 श्री दीनानाथ मौर्य, गणना मेजर सुभाष चन्द्र शर्मा, स्टोर मोहर्रिर किशन लाल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।