रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या।राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री पहुंचे अयोध्या, परिवार के साथ किया राम लला का किया दर्शन पूजन, सर्किट हाउस में मीडिया से की बातचीत,सूचना के अधिकार पर बोले सूचना आयुक्त, कहा एक साल पहले जब मैं आयोग में आया तब विरासत में 30 हजार से ज्यादा पेंडिंग शिकायत मिली थी, ऑनलाइन सुनवाई करके तेजी से शिकायतों को कम किया जा रहा है, हाई कोर्ट का भी निर्देश है कि विलंब से सूचना देने से उसका महत्व कम हो जाता है, सभी सूचनाये विभागों को समय से देना है, एक्ट के अनुसार न्यूनतम समय में सूचनाये सबको दी जाए, 30 दिन के अंदर सूचना देना अनिवार्य नहीं तो एक्ट का उल्लंघन, संवेदनशीलता के साथ मानवता के साथ और अधिनियम की भावना के साथ हो रहा है काम।