Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशयुवक पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप पुलिस ने किया...

युवक पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट विजय कुमार

बिल्सी। थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी एक युवक का किसी ने मोबाइल को चुरा लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस चोरी की घटना में चोर को मोबाइल फोन के साथ हिरासत में लेकर घटना का खुलासा कर दिया है। गांव गढ़ी निवासी दुष्यंत कुमार सिंह पुत्र हरवीर सिंह का 12 फरवरी की रात उसके घर से मोबाइल फोन चोरी हो गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मुखिबर की सूचना पर हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। हाइवे से ग्राम गढौली जाने वाले मार्ग पर बने यात्री शेड से एक अभियुक्त अभियुक्त संजीव निवासी गांव गढ़ी को गिरफ्तार किया गया। जिससे तलाशी दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular