अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत – मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद व उनके पुत्र प्रत्याशी अजीत प्रसाद दिल्ली से पहुंचे अयोध्या,अयोध्या एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा मिल्कीपुर उपचुनाव सपा ही जीतेगी, मिल्कीपुर की देवतुल्य जनता ने तय कर लिया है कि बेटे अजीत प्रसाद को ही विधायक बनाएगी, 2027 के विधानसभा चुनाव का संदेश भी मिल्कीपुर विधानसभा से निकलेगा,मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर बोले प्रत्याशी अजीत प्रसाद,कहा सपा ही जीतेगी मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव,जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लगेगी चुनावी जनसभा,भाजपा ने अगर मिल्कीपुर में किया होता विकास तो पूरी कैबिनेट के साथ सीएम योगी को नहीं उतरना पड़ता,अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन पर बोले अजीत प्रसाद,कहा जब राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा तो अखिलेश यादव परिवार के साथ करेंगे राम लला का दर्शन।
मिल्कीपुर उपचुनाव सपा ही जीतेगी – सांसद अवधेश प्रसाद
RELATED ARTICLES