रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: थाना बाबूगढ़ पुलिस ने महिला पीआरडी जवान से मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, 1,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा दो अवैध असलहे बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार यह घटना 11 मई 2026 को ग्राम बछलैता रोड स्थित साईं मंदिर के पास हुई थी। ड्यूटी से लौट रही महिला पीआरडी जवान से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन और मोबाइल कवर में रखे 2,000 रुपये नकद छीन लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच के दौरान थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने छिनैती की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, 1,000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।India times 7 Aman Kumar Tahsil reporter Hapur 7302673856