रिपोर्ट विजय कुमार
सम्भल (राष्ट्रीय सिद्धान्त)। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024 प्राइमरी वर्ग (कक्षा 3 से 5) का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को योग्यता सूची के आधार पर घोषित कर दिया गया है। जिसमें पीआरडी पब्लिक स्कूल बरेली की कक्षा 4 की छात्रा मनीषा पांडेय ने 200 में से 184 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम और राष्ट्रीय महासचिव कुसुम द्वारा योग्यता सूची के आधार पर घोषित मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024 प्राइमरी वर्ग (कक्षा 03 से 05 ) के परिणाम में मनीषा पांडेय, अलीशा बी, मौ हसनैन, नीलम वर्मा, कहकशां परवीन, टीना शर्मा, रोहित सागर, मीनाक्षी, अशोक गहलोत, सीमा रस्तोगी, गीता यादव, गौरी टंडन, आकाश गुप्ता, तनवीर आलम समेत सभी प्रथम स्थान पर रहे। जबकि आफ़रीन,शरबा जहरा, मुजदा जहरा, नीता गौतम, राखी शर्मा, शाहिदा परवीन, नाहिद परवीन, स्वाति वर्मा, वर्षा रानी, ऋतु रस्तोगी ,सिमरन, भारती ठाकुर, काजल, उर्वशी, मौ आलम, कामरान, गौरव कुमार, रहीसा बेगम, रीता आर्य, कृष्णा भारती, सोनम समेत सभी द्वितीय स्थान पर रहे।