Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याभारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पदाधिकारियों द्वारा ...

भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पदाधिकारियों द्वारा माला पहनकर भव्य स्वागत किया

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अयोध्या जनपद निवासी घनश्याम वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा गांधी पार्क में माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। ज्ञातब्य है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० नरेश टिकैत , राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ० राकेश टिकैत तथा राष्ट्रीय समन्वय समिति द्वारा पदोन्नति देते हुए राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है चौ० नरेश टिकैत जी के व चौ० राकेश टिकैत तथा राष्ट्रीय सामान्य समिति ने घनश्याम वर्मा के परिश्रम व वरिष्ठता तथा वफादारी को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। घनश्याम वर्मा गत 37 वर्ष पूर्व शुरुआती दौर से ही भारतीय किसान यूनियन में जुड़कर किसान मसीहा चौ० महेंद्र सिंह टिकैत जी से मिलकर किसानों मजदूरों के समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से आंदोलन करते चले आ रहे हैं जिसके प्रतिफल के रूप में राष्ट्रीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और चौ० महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों पर चलकर भाकियू को मजबूत करने का भरोसा जताया है। घनश्याम वर्मा महासचिव के पद पर मनोनीत होने पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महात्मा गांधी व महात्मा टिकैत के आदर्शों पर चलते हुए भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करने की प्रतिज्ञा की है। स्वागत करने वालों में मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, दशरथ सिंह, सर्वजीत वर्मा, महेंद्र वर्मा, सूबेदार वर्मा, राजकुमार वर्मा, संतोष वर्मा, गब्बर गोस्वामी, रविंद्र मौर्य, जगन्नाथ पटेल, श्याम जी, आयुष वर्मा,आदर्श वर्मा, विवेक पटेल, विजय कुमार अश्विनी शर्मा आदि कई दर्जन लोग शामिल रहे। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी घनश्याम वर्मा को माला पहनकर स्वागत किया जिसमें सत्य प्रकाश सिंह एडवोकेट,चन्दरजीत वर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र दुबे एडवोकेट, संतोष वर्मा एडवोकेट आदि लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular