Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याभाजपा के राज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई...

भाजपा के राज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं – जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या।जनपद के सरियावा ग्राम सभा के मजरे खैपुर में दलित बिरादरी के चौकीदारी ध्रुव कुमार पासी की पीट पीट कर की गई हत्या पर गहरा दुख जताया।पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित हत्या की निंदा करते हुए कहा भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।बहुजन विरोधी भाजपा शासन, खासकर उत्तर प्रदेश में, दलितों पर जघन्य अत्याचार, अन्याय और हत्याओं में वृद्धि कर रहा है। यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है। मेरी मांग है कि अत्याचार करने वाले दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।उनके साथ पीड़ित परिवार से मिलने वालों में कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम ,रामसागर रावत ,कांग्रेस नेता रोहित यादव ,राजेश यादव, रवि चौधरी ,संजय प्रियदर्शी आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular