रिपोर्ट सुधीर कुमार
शामली/थानाभवन बिहार में हुई एनडीए की प्रचंड विजय के बाद भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि जिस प्रकार बिहार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, उसी प्रकार 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगीदरअसल आपको बता दे कि बिहार चुनाव परिणाम से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाभवन स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बिहार विजय की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि “बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर भरोसा जताया है। एनडीए की यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों की जीत है।”साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के नेताओं को यह देख लेना चाहिए कि जनता जनार्दन मन बना चुकी है कि देश व प्रदेश में अगले कई दशकों तक भाजपा व एनडीए की सरकार रहने वाली है। इस दौरान जिला महामंत्री राजेन्द्र चौधरी, पुनीत द्विवेदी,सतेंद्र तोमर, रोहित विश्वकर्मा, दीपक कोरी, पवन गौतम, ब्रिजेश वाल्मीकि, प्रेम चंद, विक्रम कुमार, नवीन मालिक, बब्बल कुरैशी, आशीष सिंघल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।