Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबारिश से सोना की सड़क बनी तालाब

बारिश से सोना की सड़क बनी तालाब

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

सिरौली थाना क्षेत्र के सोना गांव की मुख्य सड़क बारिश शुरू होने के बाद से ही तालाब बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कई फीट गंदा पानी भरा है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि जब से बारिश हो रही है तभी से लोग परेशान हैं। बच्चे इसी गंदे कीचड़ वाले पानी से होकर स्कूल जाते हैं और अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। वहीं गांव के लोग सरकारी नल से पानी भरने के लिए भी इसी गंदे पानी में होकर गुजरने को मजबूर हैं। जलभराव से मच्छर और बीमारियां भी बढ़ गई हैं।ग्रामीणों ने *पीडब्ल्यूडी विभाग* से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और सड़क पर भरे पानी की निकासी कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular