Home उत्तर प्रदेश बाबा साहब अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

बाबा साहब अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया के सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद

मैनपुरी – दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में मोहल्ला छपट्टी स्थित आंबेडकर पार्क से यात्रा निकाली l सभी लोगों ने एसडीएम एवं सीओ संतोष कुमार सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा lजिसमें में गृह मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद भवन में आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व बाबासाहेब डा० अंबेडकर की गरिमा के खिलाफ दिए गए बयान की संस्था ने निंदा की l उपेक्षित समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं जिस कारण उनमें तीव्र रोष और गुस्सा व्याप्त है। इस अवसर पर प्रदीप सागर, एड. अमन, सुघर सिंह शाक्य,डा. किशोर सागर, केके यादव, मनोज यादव, जेपी शाक्य, अवध किशोर, आदित्य कुमार,विपिन बौद्ध, फेजल खान, सुंदरवीर यादव, राहुल कुमार,नीतिश कुमार अभिषेक कुमार, नौसाद, कृष्ण कांत, प्रमोद कठेरिया, ऋषि, अशोक कुमार, राजकुमार, राजीव गौतम, महेंद्र कुमार, संदीप पिपिल, संजय, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here