Home उत्तर प्रदेश फोरलेन के लिए निगोही रोड पर 5933 पेड़ों का हो रहा कटान

फोरलेन के लिए निगोही रोड पर 5933 पेड़ों का हो रहा कटान

0

शाहजहाँपुर रिपोर्ट अशोक कुमार – जिले के नेशनल हाईवे 731 निगोही को फोरलेन बनाने के लिए करीब छह हजार पेड़ों का कटान शुरू हो गया है जल्द ही इस रोड पर पाँच हजार से अधिक पेड़ काटे जाएँगे । नेशनल हाईवे 731 के पर सतवां बुजुर्ग रिंग रोड से निगोही बीसलुर बॉर्डर खनंका पुल तक करीब 33 किमी सड़क को फोरलेन किया जा रहा है वन विभाग
की अनुमति के बाद सड़क किनारे लगे पेड़ों का कटान बहुत तेजी से शुरू हो गया है वन निगम की ओर से सड़क के बायीं ओर 2757 और दायीं तरफ 3176 पेड़ चिहिनत किए गए हैं
निगोही और जलालाबाद रोड पर काफी बड़े पेड़ लगे हुए हैं इस रोड पर गर्मी में धूप का अहसास नहीं होता था । अब चौड़ीकरण की वजह से सभी पेड़ों को काटने की प्रक्रिया चल रही है इससे सड़क दोनों तरफ से वीरान हो जाएगी । लोगों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण तो हो रहा है लेकिन वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ नहीं रह जाएंगे । निगोही रोड़ के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का कटान कराया जा रहा है विभाग की ओर से दूसरी जगह कटे पेड़ों से 10 गुना अधिक पौधे रोपे जाऍंगे । डीएफओ नवीन खंडेलवाल के अनुसार कुल 5933 पेड़ों का कटान होना है
निगोही के आगे तक पेड़ों का कटान शुरू हो गया है एक पेड़ की कीमत औसतन छह से सात हजार रुपये लगाई गई है पेड़ के कटान से प्राप्त रकम सरकार के खजाने में जमा की जाएगी । इसके बाद विभाग की ओर से जमीन को चित्पित करके काटे गए पेड़ों के स्थान पर 10 गुना पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है संभावना है कि वन अभियान के दौरान पौधरोपण किया जाएगा । यह जरूरी नहीं है कि जिस क्षेत्र में कटान हुआ है वहीं पर पौधरोपण किया जाए । प्रशासन ने पौधरोपण के लिए शाहजहाँपुर, जलालाबाद और तिलहर क्षेत्र में 50 हेक्टेयर जमीन चिहिनत की है वन विभाग ने भी जमीन का सर्वे कर सहमति जता दी है प्रशासन की ओर से जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here