अयोध्या.सपा जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह का सहयोगी उपदेश यादव फर्जी जमानत के सहारे जेल से बाहर आया।जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज और फर्जी मोहर का इस्तेमाल किया गया।मामले के खुलासे के बाद एसएसपी अयोध्या ने जांच के आदेश दिए।सीओ अयोध्या को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई।जांच में ग्राम प्रधान और तहसील स्तर पर सत्यापन न होने की पुष्टि।अयोध्या पुलिस ने बस्ती जिले के पांच फर्जी जमानतदारों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।सपा के जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप।राजा मानसिंह पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज।राजा मानसिंह अपनी पत्नी के साथ इस समय जेल में बंद।
फर्जी जमानत के सहारे जेल से बाहर आया,जांच के आदेश
RELATED ARTICLES