रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ी नहर निवासी पूर्व प्रधान केशव यादव के पुत्र संतोष यादव के घर सशस्त्र बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और प्रधान पुत्र को असलहे के बट से वार कर किया लहूलुहान। पति को पिटता देख छुड़ाने पहुंची महिला को भी बदमाशों ने पीटा और की* *हवाई फायरिंग। बेखौफ बदमाशों के सरगना की पहचान खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली पूरे बियसिया निवासी रोहन सिंह के रूप में हुई है। इसके पूर्व भी लगभग पखवाड़े पूर्व रोहन सिंह ने अपने साथियों के साथ बड़ी नहर पर ही स्थित एक दुकान पर की थी तोड़फोड़ और सामने खड़ी बाइक को भी तोड़कर किया था नष्ट। दहशत फैलाने की नीयत से की थी हवाई फायरिंग। अब कुमारगंज पुलिस की भूमिका को भी लेकर उठ रहे सवाल। क्षेत्रवासी ग्रामीणों ने लगाया आरोप, कहा पुलिस प्रभावी कार्यवाही करती तो शायद बेखौफ बदमाश न देते दोबारा घटना को अंजाम। सशस्त्र बदमाशों और इलाकाई पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश। रोहन सिंह बताया जा रहा शातिर अपराधी। उसके खिलाफ सुल्तानपुर, अमेठी और अयोध्या जनपद के थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक* *आपराधिक मुकदमे। रात्रि करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही घटना।