Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपूर्णिमा मेला के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

पूर्णिमा मेला के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुर जनपद में कार्तिक पूर्णिमा मेला के आयोजन के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न विभागों को सौंपे जाने वाले कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई तथा सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि मेले से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं एवं कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना समय से तैयार कर ली जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जा सकें। साथ ही सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव एवं कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य सुनिश्चित करें।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, अग्निशमन व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, नियंत्रण कक्ष तथा श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्तिक पूर्णिमा मेले का सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular