Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने हेरोइन सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार

पुलिस ने हेरोइन सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी

     बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत मूसाझाग पुलिस द्वारा दिनाँक 25/26.10.2025 की रात्रि में पुलिस गस्त के दौरान ग्राम सराय पिपरिया की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो को टोका गया तो दोनो अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति घेरघोट कर पकड लिया गया तथा उसकी तलाशी लेते हुए पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मौ0 अर्जुन नगर वार्ड नं0- 07 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ बताया जिसके कब्जे से  204 ग्राम हेरोईन नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिसकी अतर्राष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत करीब 4000000/- (चालीस लाख) रुपये है । अभियुक्त उपरोक्त को अवैध मादक पदार्थ के अधिग्रहण के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का अन्य साथी मौ0 उमर अली पुत्र बाबू अन्सारी निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज जनपद बदायूं अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 243/2025 धारा 8/21 NDPS ACT  बनाम 1. वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मौ0 अर्जुन नगर वार्ड न0- 07 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूं 02. मौ0 उमर अली पुत्र बाबू अन्सारी निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज जनपद बदायूं के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त वंशु गुप्ता उपरोक्त को माननीय न्यायायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।  

1.गिरफ्तार किये गये अभि0 नाम व पताः-

  1. वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी मौ0 अर्जुन नगर वार्ड न0-07 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूं।
    2. बरामदगी का विवरणः-
    i. 204 ग्राम हेरोईन जिसकी अतर्राष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत करीब 4000000/- रुपये ।
    ii. मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला सं0 – UP 24V 4665 (धारा 207 mv act में सीज)
    iii. एक अदद मोबाइल फोन
    3. फरार अभियुक्त का नाम व पता
    मौ0 उमर अली पुत्र बाबू अन्सारी निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज जनपद बदायूं
    4. गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक
    वहद ग्राम सराय पिपरिया दिनाँक 25/26.10.2025 की रात्रि

5. गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम का नामः-*
1.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना मूसाझाग, बदायूँ ।
2.हे0का0 135 महेन्द्र भार्गव थाना मूसाझाग, बदायूँ ।
3.हे0का0 213 शराफत हुसैन थाना मूसाझाग, बदायूँ।
4.का0 1723 रोमिल खोकर थाना मूसाझाग, बदायूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular