Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने अवैध हरियाणा मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को ईको...

पुलिस ने अवैध हरियाणा मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को ईको स्पोर्ट कार सहित किया गिरफ्तार

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी

बदायूँ -उझानी पुलिस ने अवैध हरियाणा मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को ईको स्पोर्ट कार सहित किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में थाना उझानी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 09.05.2025 की रात्रि को एसओजी टीम की सहायता से बितरोई फाटक से पहले देहमू गांव को जाने वाले मार्ग पर एक ईको स्पोर्ट कार (संख्या DL12CB3321) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई हरियाणा मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:नाम: सुरेन्द्र पुत्र कालीचरणपता: N-251, प्रेम नगर-2, किराड़ी सुलेमान नगर, थाना प्रेम नगर, दिल्लीआयु: 38 वर्षमूल निवासी: ग्राम तियोंथा, थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी, बिहारबरामदगी का विवरण: कुल 05 गत्ते के कार्टून44 बोतल ब्लेंडर प्राइड (750ML), FOR SALE IN HARYANA ONLY67 हाफ ब्लेंडर प्राइड (375ML), FOR SALE IN HARYANA ONLY15 क्वार्टर ब्लेंडर प्राइड (180ML), FOR SALE IN HARYANA ONLYअभियुक्त द्वारा अपनी कार की सीट के नीचे शराब छिपाने के लिए विशेष रूप से स्थान तैयार किया गया था। इस संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 177/2025, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम:1. उपनिरीक्षक श्री कपिल कुमार, थाना उझानी 2. का0 सं. 1130 सतेंद्र कुमार, थाना उझानी 3. का0 सं. 1949 आकाश कुमार, थाना उझानी4. एसओजी टीम, जनपद बदायूँIndia Times7 Newsस्टेट हेड/ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular